'सबसे बुज़ुर्ग' दंपती की सालगिरह

ब्रितानी दम्पति
    • Author, शबनम महमूद
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी नेटवर्क
  • प्रकाशित

भारतीय मूल का एक ब्रितानी जोड़ा अपनी शादी की 90वीं वर्षगांठ मना रहा है.

करम चंद और कटारी चंद ने वर्ष 1925 में भारत में ब्रितानी शासन के दौरान शादी की थी और 40 साल बाद वर्ष 1965 में ब्रिटेन जा बसे थे.

110 साल के करमचंद और 103 साल की कटारी ब्रिटेन और संभवतः दुनिया में सबसे बुज़ुर्ग दंपती हैं.

करमचंद अपनी ख़ुशनुमा शादी का राज़ हंसते हुए बताते हैं कि उन्होंने कभी बहस नहीं की.

वर्ष 1925 में शादी के वक़्त दोनों किशोरावस्था में थे. 40 साल बाद वो इंग्लैंड चले गए और ब्रैडफ़र्ड में बस गए.

उनके आठ बच्चे, 27 नाती-पोते और 23 पड़पोते-पड़पोतियां हैं.

फाइल फोटो

उनकी शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए अधिकतर परिजन पहुँचे. जो नहीं पहुंच पाए हैं वो वीडियो कांफ्रेंसिग के ज़रिए शामिल हो रहे हैं.

डॉक्टर सोढ़ी राम उनके सबसे बड़े बेटे हैं और कनाडा में रहते हैं जबकि पोते विजय सोढ़ी बर्मिंघम में हैं.

चंद दंपती ब्रैडफ़र्ड में स्थानीय सेलिब्रिटी बन गए हैं. उन्होंने ब्रितानी महारानी से मुलाक़ात की है और शहर में एक नया शॉपिंग सेंटर भी खोला है.

उनके बेटे पॉल कहते हैं कि उन्हें अपने माता-पिता पर गर्व है.

सालगिरह के जश्न में पॉल पंजाबी गाना गाते हैं और पूरा परिवार उनके साथ गुनगुनाता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>