तुर्की का चेतावनी वाला 'ऑडियो' रिलीज़

रूसी युद्ध विमान
प्रकाशित

रूस के आरोपों के जवाब में तुर्की की सेना ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की है. इसमें रूसी युद्धक विमान को सीरियाई सीमा पर गिराने से पहले चेतावनी दी गई है.

अंग्रेज़ी में दी गई चेतावनी में SU-24 विमान के पायलट को दक्षिण का रुख़ करने के निर्देश दिए गए हैं.

साथ ही तुर्की ने यह भी दावा किया कि उसने दोनों पायलटों को बचाने की पूरी कोशिश की थी.

रूसी युद्ध विमान में लगी आग

विमान के एक चालक की मौत गोली लगने से तब हुई जब वह जलते विमान से पैराशूट के ज़रिए उतरने की कोशिश कर रहा था.

रूसी पायलट

हालांकि दूसरे पायलट को बचा लिया गया.

बचे पायलट ने विमान के तुर्की हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने और तुर्की की तरफ़ से चेतावनी मिलने से इनकार किया है.

मंगलवार को रूस के SU-24 युद्ध विमान पर तुर्की की F-16 फ़ाइटर जेट ने सीरिया क्षेत्र में मिसाइल दागे थे.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन

इसके बाद से रूस और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने घटना को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया था.

मॉस्को में प्रदर्शन

मॉस्को ने फिलहाल अंकारा के साथ सभी सैन्य संबंध तोड़ लिए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>