भारत-नेपाल सीमा खुली, तनाव बरक़रार

नेपाल सीमा
प्रकाशित

नेपाल की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के एक अहम नाके से प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए बीरगंज-रक्सौल सीमा चौकी को खोल दिया और नेपाल में एक महीने से फंसे 200 ट्रक भारत आ रहे हैं.

नेपाल के तराई इलाके के मधेसी प्रदर्शनकारी भारत की सीमा से लगे दो अहम नाकों पर कई हफ़्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच ट्रकों की आवाजाही बाधित हुई है.

इससे भारत से नेपाल की ओर होने वाली ईंधन और दूसरी महत्वपूर्ण चीज़ों की आपूर्ति नहीं हो पाई है और नेपाल ईंधन का कमी से जूझ रहा है.

इस बीच नेपाल ने कहा है कि पहली दफ़ा उसने चीन से ईंधन आयात किया है. नेपाल ने भारत पर नाकाबंदी लागू करने का आरोप लगाया था लेकिन भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है.

भारत नेपाल सीमा

मधेसी समूह सितंबर में अपनाए गए नए संविधान का विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह संविधान उनके हितों के ख़िलाफ़ है.

बिहार में मौजूद बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी ने बताया कि नेपाल और भारत की सीमा पर पिछले कुछ दिनों में चुनावों की वजह से आवाजाही बंद थी.

नेपाल सीमा

सोमवार भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे नेपाल की पुलिस ने अपनी सीमा में मधेसी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी.

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की विरोधाभासी खबरें मिली हैं, लेकिन ये स्पष्ट है मधेसी बहुल इलाक़ों में तनाव है.

फिलहाल भारत की तरफ से नेपाल जाने वाले ट्रक अब भी नेपाल की सीमा पार नहीं कर रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>