टाइटेनिक बिस्कुट बिका 15 हज़ार पाउंड का

प्रकाशित

मशहूर समुद्री जहाज़ टाइटेनिक के एक लाइफ़बोट पर मौजूद एक बिस्किट 15,000 पाउंड में नीलाम हुआ है.

नीलामी करने वाले एंड्र्यू ऑलब्रिज ने कहा कि स्पीलर एंड बेकर्स पाइलट क्रेकर ‘दुनियां का सबसे क़ीमती बिस्किट’ है.

इस बिस्किट को ग्रीस के एक क्लेक्टर ने ख़रीदा है.

टाइटेनिक विशालकाय समुद्री जहाज़ था जो ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क की यात्रा पर था जब वो एक आइसबर्ग से टकरा गया और 1912 में 15 अप्रैल को डूब गया.

इस बिस्किट को एक पैसेंजर ने एक लाइफ़बोट पर हिफ़ाज़त से रख लिया था.

इसी के साथ जिस हिमपर्वत से टाइटेनिक टकराया था, उसकी तस्वीर की नीलामी 21,000 पाउंड में हुई है.

ये तस्वीर एक दूसरे जहाज़ से खींची गई थी.

ऑलब्रिज का कहना था कि ये वस्तुएं टाइटेनिक से जुडी सबसे क़ीमती क्लेकटर आइटम्स थीं.

इस नीलामी मे वो कप भी बिका जिसे कारपाथिया के कैप्टन को दिया गया था.

कारपाथिया वो जहाज़ था जो टाइटेनिक की मदद के लिए आया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>