फ्री सीरियन आर्मी को नहीं चाहिए रूसी मदद

फ्री सीरियन आर्मी
प्रकाशित

सीरिया में सक्रिय विद्रोही गुट फ़्री सीरियन आर्मी ने रूस के मदद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

गुट के प्रवक्ता ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "रूस पर भरोसा नहीं किया जा सकता और हमें रूस की मदद की ज़रूरत भी नहीं है"

फ़्री सीरियन आर्मी को अमरीका सहित अन्य पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है और वो राष्ट्रपति असद की सेना के ख़िलाफ़ लड़ाई छेड़े हुए है.

व्लादीमीर पुतिन

जबकि रूस, सीरिया में विद्रोहियों से लड़ने में असद की मदद कर रहा है.

फ्री सीरियन आर्मी ने कहा, "रूस, उस शख़्स की मदद कर रहा है जो अपने ही लोगों का क़त्लेआम कर रहा है."

फ्री सीरियन आर्मी

इससे पहले रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लैफ़रोव ने कहा था कि रूस फ़्री सीरियन आर्मी की मदद को तैयार है बशर्ते वो चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट पर हमले करे.

रूस ने अपनी शर्त में ये भी कहा था कि विद्रोहियों की असल स्थिति के बारे में अमरीका उससे जानकारियां साझा करे.

सीरिया संकट

रूस दावा कर रहा है कि वो राष्ट्रपति असद की ओर से इस्लामिक स्टेट पर बम बरसा रहा है.

लेकिन पश्चिमी देशों का कहना है कि रूस फ़्री सीरियन आर्मी को अपना निशाना बना रहा है.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> कर सकते हैं. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)