1 बर्गर = कितने घंटे वर्ज़िश?

प्रकाशित

यदि एक डोनट या बर्गर खाया जाए तो उससे मिलने वाली ऊर्जा को ख़र्च करने के लिए कैसी वर्ज़िश करनी चाहिए?

सेक्स जैसी गतिविधि में कितनी ऊर्जा की खपत होती है? शायद आपको जानकर आश्चर्य हो कि एक घंटे के सेक्स में कितनी कम कैलोरी की खपत होती है.

वर्ज़िश के दौरान आपने कितनी ऊर्जा का इस्तेमाल किया, इसे बढ़ा-चढ़ाकर आंकना काफ़ी आसान है. ठीक उसी तरह जैसे अपने पसंदीदा खाने से मिलने वाली कैलोरीस को कम करके आंकना आसान है.

<link type="page"><caption> बीबीसी फ़्यूचर</caption><url href="http://www.bbc.com/future" platform="highweb"/></link> ने पड़ताल की है कि हमारे पसंदीदा भोजन से मिलने वाली कैलोरी की खपत के लिए हमें कितनी देर के व्यायाम की ज़रूरत होती है.

बुरी ख़बर यह है कि एक अध्ययन के मुताबिक वज़न कम करने की जद्दोजहद में जुटे लोगों में से 68 प्रतिशत वर्ज़िश के बाद पाते हैं कि वास्तविकता में उनका वज़न बढ़ गया है.

शायद आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि पढ़ने और सोने जैसी गतिविधियों में भी ऊर्जा का इस्तेमाल होता है.

बीबीसी फ़्यूचर ने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के हर गतिविधि में इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा के आधार पर बनी सूची का विस्तृत अध्ययन किया है.

उसी जानकारी के आधार पर ये सूची तैयार की गई है कि किस चीज़ को खाने से मिलने वाली ऊर्जा की खपत के लिए कितनी वर्ज़िश की ज़रूरत है.

हालाँकि ये आंकड़ा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है लेकिन हमने ये आंकड़े व्यक्ति के 70 किलोग्राम वज़न के आधार पर तैयार किए हैं.

और बर्गर-डोनट से मिलने वाली कैलोरीस को जलाने में तो ख़ासी मशक्कत करनी पड़ेगी.