अमरीका ने सीरिया में असला-बारूद गिराया

सीरिया में गृहयुद्ध
प्रकाशित

अमरीकी मालवाहक विमानों ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ लड़ रहे सीरियाई अरब बलों को असला-बारूद पहुंचाया है.

अमरीकी रक्षा मुख्यालय के अनुसार छोटे हथियारों, गोला-बारूद, हथगोलों से भरे हुए क़रीब सौ से ज़्यादा डब्बे सीरियाई अरब बलों के लिए गिराए गए.

पेंटागन ने जानकारी दी है कि लड़ाकू विमानों की निगरानी में सी-17 मालवाहक विमानों ने पचास टन से ज़्यादा हथियार बीती रात उत्तरी सीरिया के हसाका प्रांत में गिराए.

वहाँ सक्रिय गुट के नेताओं को पश्चिमी देशों का भी विश्वास प्राप्त है. अमरीका ने कहा है कि सभी सामग्री उचित बलों को सुरक्षित मिल गई है.

पिछले सप्ताह अमरीकी रक्षा मंत्री एशटन कार्टर ने कहा था कि अमरीका ने नए लड़ाकों को प्रशिक्षण देने के बजाए हथियार मुहैया कराने का फ़ैसला लिया है.

सीरिया में रूस भी इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ हवाई हमले कर रहा है.

रूसी लड़ाकू विमान
इमेज कैप्शन, रूस भी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ हवाई हमले कर रहा है.

यूरोपीय संघ चिंतित

उधर यूरोपीय संघ की विदेश मंत्री फेडेरिका मोगेरीनी ने रूसी हवाई हमलों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि सीरिया में रूसी हमले युद्ध के हालात बदल देने वाले होंगे.

उन्होने कहा कि रूस की कार्रवाई के कई बेहद चिंतित करने वाले पहलू हैं, ख़ास तौर पर तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन. उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाइयों में समन्वय होना चाहिए.

इससे पहले नेटो के महासचिव येंस स्टोलटेनबेयर्ग कह चुके हैं कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को रूस का समर्थन सीरियाई युद्ध को लंबा खींच रहा है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इससे पहले कह चुके हैं कि रूस का उद्देश्य असद की सरकार को स्थिरता देना है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>