धमाके का निशाना ब्रितानी सैनिक थे: तालिबान

काबुल में धमाका
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का कहना है कि राजधानी काबुल में ब्रितानी सैन्य क़ाफ़िले को निशाना बनाकर किए गए हमले के पीछे उसका हाथ है.

हमले में सात अफ़ग़ान नागरिक घायल हुए हैं लेकिन किसी के मारे जाने की फ़िलहाल कोई ख़बर नहीं है.

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि की है.

वहीं तालिबान ने ईमेल के ज़रिए जारी किए अपने एक बयान में कहा है कि उसने ये हमला कुंदुज़ शहर पर हवाई हमलों के जबाव में किया है.

<bold><link type="page"><caption> अफ़ग़ान अनुरोध पर किया था हमला: अमरीका </caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/10/151005_us_on_afghanistan_in_kunduz_attack_hk" platform="highweb"/></link></bold>

कुंदुज़ पर हमला

आठ दिन पहले हुए कुंदुज़ हवाई हमले में आम नागरिकों के साथ डॉक्टर भी मारे गए थे.

अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य क़ाफ़िलों पर तालिबान पहले भी हमले करता रहा है.

इसी साल अगस्त में एक ऐसे ही हमले में 12 लोग मारे गये थे.

काबुल हवाई अड्डा

अगस्त में ही काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर भी तालिबान ने आत्मघाती हमला किया था जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी.

इससे पहले हुए तीन बड़े हमलों में नैटो और अफ़ग़ान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था. उन हमलों में 50 से ज़्यादा लोग मारे गये थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>