नाइजीरिया: आत्मघाती हमले, 17 की मौत

बोको हराम
इमेज कैप्शन, बोको हराम के चरमपंथी.
प्रकाशित

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में तीन आत्मघाती हमलों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है.

हमले ज़ाहिरा तौर पर एक दूसरे से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं.

ये हमले योले प्रांत की राजधानी दामातूरू में हुए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ पहले हमले के दौरान हमलावर युवाओं के एक समूह की वार्ता में शामिल हुआ और कुछ देर बाद ख़ुद को उड़ा लिया.

नाइजीरियाई सेना
इमेज कैप्शन, नाइजीरियाई सेना बोको हराम के ख़िलाफ़ अभियान चला रही है.

मस्जिद पर हमला

दूसरे हमलावर ने एक परिवार के सदस्यों को धार्मिक उपदेश के नाम पर इकट्ठा किया और फिर धमाका कर दिया.

तीसरे हमले में एक मस्जिद को निशाना बनाया गया.

अभी यह साफ़ नहीं है कि इन सिलसिलेवार हमलों के पीछे कौन हैं.

इस इलाक़े में बोको हराम के जेहादी सक्रिय रहे हैं.

बोको हराम का ताज़ा वीडियो

बोको हराम का ताज़ा वीडियो

बोको हराम की ओर से जारी एक ताज़ा वीडियो में दिखाया गया है कि अभी भी उसके साथ बड़ी तादाद में लड़ाके है. इससे संकेत मिलता है कि आत्मसमर्पण करने की उसकी कोई मंशा नहीं है.

मई में सत्ता संभालने वाले राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने चरमपंथियों से निबटने की राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई है लेकिन इसकी संभावना कम ही दिख रही है.

उन्होंने तीन महीनों के भीतर बोको हराम को पराजित करने का वादा किया है. बोको हराम के आत्मसमर्पण करने की समयसीमा अगले महीने समाप्त हो जाएगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप<link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>