कुंदूज़ में तीन सहायताकर्मियों की मौत

एमएसएफ़ का अस्पताल
इमेज कैप्शन, एमएसएफ़ का कहना है कि उसके तीस कर्मचारी लापता हैं.
प्रकाशित

स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ़) का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के कुंदूज़ में बमबारी में उसके तीन कर्मचारी मारे गए हैं.

अमरीकी लड़ाकू विमान उस समय हवाई हमले कर रहे थे. नेटो ने माना है कि अस्पताल पर बम गिरे हो सकते हैं.

कुंदूज़ में एमएसएफ़ का अस्पताल
इमेज कैप्शन, हमले के वक़्त अस्पताल में 105 मरीज़ मौजूद थे.

संस्था का कहना है कि 30 अन्य कर्मचारी लापता हैं. मारे गए लोग किन देशों के हैं अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

हमले के वक़्त अस्पताल में 105 मरीज़ थे.

एमएसएफ़ का अस्पताल
इमेज कैप्शन, अस्पताल पर हमले के बाद की ये तस्वीर एमएसएफ़ ने जारी की है.

तालिबान ने सोमवार को कुंदूज़ पर क़ब्ज़ा कर लिया था जिसके बाद से सैन्यबलों और तालिबान के बीच लड़ाई जारी है.

पिछले चौदह सालों के दौरान कुंदूज़ पहला बड़ा शहर है जो तालिबान के क़ब्ज़े में आया है.

कुंदूज़

संस्था ने कहा है कि कुंदूज़ में उसका अस्पताल लगातार हो रही बमबारी की चपेट में आ गया और बुरी तरह बर्बाद हो गया.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बमबारी के पीछे कौन है.

एमएसएफ़ के निदेशक (अभियान) बार्ट जेनसेंस ने कहा "हम अपने कर्मचारियों और मरीजों की मौत और इससे कुंदूज़ में स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले असर से सदमे में हैं."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>