कुंदूज़ को तालिबान से छुड़ाने की कोशिशें

कुंदूज़ पर तालिबान का क़ब्ज़ा
इमेज कैप्शन, कुंदूज़ पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद लोग शहर छोड़कर जा रहे हैं.
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान के कुंदूज़ शहर में सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है.

कुंदूज़ सोमवार को तालिबान के क़ब्ज़े में आ गया था.

कुंदूज़

सुरक्षाबल वापस इस पर नियंत्रण करने की कोशिशें कर रहे हैं.

जवाबी हमले में मदद करने के लिए काबुल और नज़दीकी प्रांतों से सैन्यबल कुंदूज़ पहुँच रहे हैं.

तालिबान लड़ाके
इमेज कैप्शन, तालिबान ने सोमवार को कुंदूज़ पर क़ब्ज़े का दावा किया था.

अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी का कहना है कि कुछ सरकारी इमारतों को तालिबान के क़ब्ज़े से छुड़ा लिया गया है.

कुंदूज़

नेटो के प्रवक्ता का कहना है कि अमरीकी लड़ाकू विमानों ने कुंदूज़ के नज़दीक तालिबानी ठिकानों पर हमले किए हैं.

कुंदूज़ पर अचानक हुए तालिबानी क़ब्ज़े को राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी की सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

कुंदूज़ में अफ़ग़ान बल
इमेज कैप्शन, अफ़ग़ान सुरक्षाबल कुंदूज़ पहुँच रहे हैं.

अशरफ़ ग़नी ने एक साल पहले सत्ता हासिल की थी.

2001 में अमरीका के नेतृत्व में अफ़ग़ानिस्तान पर हुए हमले के बाद से ये पहली बार है जब तालिबान ने किसी प्रांत की राजधानी पर क़ब्ज़ा किया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>