9/11 के ख़ौफ़ को बयां करती 9 तस्वीरें

9/11 हमला
प्रकाशित

11 सितम्बर 2001 को चरमपंथियों ने चार विमानों का अपहरण किया.

9/11 हमला

इन विमानों का इस्तेमाल न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेनसिल्वेनिया में चरमपंथी हमलों के लिए किया गया.

9/11 हमला

इन हमलों में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवर- साउथ और नार्थ टॉवर ध्वस्त हो गए और क़रीब तीन हज़ार लोग मारे गए थे.

9/11 हमला

9/11 के दिन ध्वस्त बिल्डिंग से धूल में लिपटी निकली थीं मार्सी बॉर्डर्स. उनकी तस्वीर को इस चरमपंथी घटना की भयावह तस्वीरों में सबसे ताक़तवर माना गया और उन्हें 'डस्ट लेडी' का नाम दिया गया.

9/11 हमला

वर्ष 2015 में कैंसर से <link type="page"><caption> मार्सी बॉर्डर्स</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/08/150827_dust_lady_died_of_cancer_md" platform="highweb"/></link> की मौत हो गई.

9/11 हमला

साल 2014 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बिल्डिंग को दोबारा खड़ा करने का काम खत्म हुआ. इस नई बिल्डिंग को इसी साल काम-काज के लिए खोला गया.

9/11 हमला

541 मीटर ऊंची ये नई इमारत ठीक उसी जगह बनाई गई जहां पुरानी इमारत खड़ी थी.

9/11 हमला

नई बिल्डिंग में पुरानी इमारत की याद में बनाए स्मारक और संग्रहालय को भी जगह दी गई है.

9/11 हमला

आज भी लोग नम आंख़ों से इस घटना को याद करते हैं और मरने वालों की याद में स्मारक पर फूल चढ़ाते हैं.