यमनः शिया मस्जिद में दो आत्मघाती बम धमाके

प्रकाशित

यमन की राजधानी सना में एक शिया मस्जिद में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं.

मेडिकल स्टॉफ का कहना है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने उस समय खुद को विस्फोट से उड़ा दिया जब लोग नमाज़ के बाद मस्जिद से बाहर जा रहे थे, इसके बाद जब अन्य लोगों घायलों की मदद के लिए इकट्ठे हुए तो एक कार में दूसरा धमाका हुआ.

चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ट्विटर पर इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

महत्वपूर्ण है कि इससे पहले यमन के उत्तरी क्षेत्र में दो राहत कर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस का कहना था कि उसके दो स्थानीय राहत कर्मी उस समय मारे गए जब वे एक काफिले के साथ सना जा रहा थे.

बताया जा रहा है कि एक बंदूकधारी ने उनकी कार पर उस समय गोलीबारी की जब वह उत्तरी प्रांत अमरान के रास्ते से गुज़र रहे थे.

यमन में शिया विद्रोहियों की राजधानी सना पर क़ब्ज़े के बाद सुन्नी राष्ट्रपति अब्दरब्बू-मंसूर हादी को देश छोड़ना पड़ा था.

सऊदी अरब फिर से हादी को सत्ता सौंपना चाहता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>