‘1965 की तरह फिर हराएंगे भारत को’

प्रकाशित

भारत पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग के 50 साल पूरे होने पर हज़ारों पाकिस्तानी लोग ट्विटर पर भारत के ख़िलाफ़ जंग छेड़ रहे हैं.

लोग इस मौके पर भारत को चेतावनियां दे रहे हैं. पाकिस्तान में ट्विटर दो हैशटैग ट्रेंड करते रहे. पहला "PakWillRepeat1965" यानी "पाकिस्तान 1965 को दोहराएगा". दूसरा "RevisitingMemoriesOf1965" या "1965 की याद में".

लोग इस जंग में भारत की हार को साबित करने के लिए तस्वीरें भी लगा रहे है. इन तस्वीरों में भारत से छीने गए हथियारों से लेकर पुराने अख़बारों की कतरने तक हैं.

<link type="page"><caption> फ़रहान ख़ान विर्क</caption><url href="https://twitter.com/FarhanKVirk/status/637957984232996864" platform="highweb"/></link> कहते हैं “ लोग सड़को पर भारतीय हथियारों के साथ घूम रहे थे क्योंकि भारतीय फ़ौजी डर कर भाग गए थे”.

<link type="page"><caption> अबरार उल हक़</caption><url href="https://twitter.com/AbrarUlHaqPK/status/637984521485348864" platform="highweb"/></link> जिनके दो लाख से ज़्यादा फ़ॉलोवर्स है उन्होंने ट्वीट किया “ पाकिस्तान केवल हमारी मातृभूमि ही नहीं है बल्की हमारी पहचान है और हम जानते हैं कि अपनी पहचान कैसे बचा कर रखनी है”.

<link type="page"><caption> आबी कौसर</caption><url href="https://twitter.com/Aabekosar/status/637950727747334145" platform="highweb"/></link> लिखते हैं “भारत को छेड़छाड़ बंद कर देना चाहिए वर्ना पाकिस्तान पाकिस्तान 1965 को दोहराएगा और संयुक्त राष्ट्र भी उसकी मदद नहीं कर पाएगा”.

<link type="page"><caption> अवामी नुमांइदे</caption><url href="https://twitter.com/syedasiimalii/status/637946425377169408" platform="highweb"/></link> के नाम से लिखने वाले एक ट्वीट में कहा गया कि अगर भारत ने पाकिस्तान को जंद के लिए मजबूर किया तो भारत 1965 का रिपीट टेलिकास्ट देखएगा.

(<link type="page"><caption> बीबीसी मॉनिटरिंग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/monitoring" platform="highweb"/></link> दुनिया भर में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप बीबीसी मॉनिटरिंग को <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/bbcmonitoring" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> फेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)