गोनी ने अपने पीछे छोड़े तबाही के निशान

चक्रवाती तूफ़ान गोनी से तबाही
प्रकाशित

फिलीपींस में अधिकारियों का कहना है कि चक्रवाती तूफ़ान गोनी की वजह से मूसलाधार बारिश हुई है जिससे देश के उत्तरी इलाके में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.

बारिश, बाढ़ और कीचड़ की वजह से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है. बाढ़ वाले इलाकों में कई लोगों के लापता होने की भी ख़बर है.

चक्रवाती तूफ़ान गोनी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हज़ारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और कुछ घरेलू उड़ानों को भी रद्द किया गया है.

चक्रवाती तूफ़ान के दौरान हवा की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.

चक्रवाती तूफ़ान गोनी से तबाही

समाचार एजेंसी एएफपी का कहना है कि ताइवान के पूर्वी तट की ओर बढ़ने पर गोनी कमज़ोर पड़ गया.

फिलीपींस के मौसम ब्यूरो का कहना है कि देश में हर साल औसतन 20 चक्रवाती तूफ़ान आते हैं. गोनी इस वर्ष 9वां तूफ़ान है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>