बोतल में 100 साल पुराना संदेश मिला

ब्रिटेन बोतल में सौ साल पुराना संदेश
प्रकाशित

ब्रिटेन के एक मरीन एसोसिएशन के मुताबिक 108 साल पहले समुद्र में छोड़ी गई एक बोतल में रखा संदेश दुनिया का सबसे पुराना संदेश हो सकता है.

नॉर्थ सी में वर्ष 1904-1906 के बीच समुद्र में छोड़ी गई एक बोतल जर्मनी के ऐमरूम बीच पर एक महिला को मिली है.

इसके अंदर डाले गए पोस्ट कार्ड में लिखा गया था कि मिलने पर इसे ब्रिटेन के मरीन बायोलॉजिकल एसोसिएशन को भेज दिया जाए.

प्लायमाउथ में स्थित इस एसोसिएशन का कहना कि यह बोतल एक शोध के तहत समुद्र में छोड़ी गईं करीब 1,000 बोतलों में से एक है.

एक शिलिंग का इनाम

ब्रिटेन बोतल में पुराना संदेश
इमेज कैप्शन, जॉर्ज पार्कर बिडर ने शोध में किया था बोतलों का इस्तेमाल

वर्ष 1939-1945 के बीच मरीन बायोलॉजिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे जॉर्ज पार्कर बिडर के नेतृत्व में समुद्री लहरों पर एक शोध किया गया था जिसके तहत बोतलें समुद्र में छोड़ी गईं थीं.

बोतल के अंदर जो पोस्टकार्ड था उसमें लिखा गया कि बोतल लौटाने वाले को एक शिलिंग का इनाम दिया जाएगा.

बोतल लौटाने वाली मैरिएन विंकलर को अप्रैल में एसोसिएशन ने इनाम का एक शिलिंग भिजवाया था.

मैरिएन विंकलर ब्रिटेन से करीब 400 किलोमीटर से ज़्यादा दूर जर्मनी के एक द्वीप पर छुट्टियां मनाने गई थीं जब उन्हें यह बोतल मिली.

एसोसिएशन का कहना है कि वो यह जानने का इंतज़ार कर रहे हैं कि बोतल में मिलने वाला दुनिया का सबसे पुराना संदेश होने का रिकॉर्ड बनाते हैं या नहीं.

फिलहाल बोतल में मिलने वाले सबसे पुराने संदेश का रिकॉर्ड 99 साल 43 दिन एक पुराने संदेश के नाम है जो कि शैटलैंड आईलैन्ड्स में जुलाई 2013 में मिला था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक क</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>रें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>