11 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया

पेराग्वे में विरोध प्रदर्शन
प्रकाशित

लातिन अमरीकी देश पेराग्वे में 11 साल की एक बलात्कार पीड़ित ने गर्भपात की अनुमति न मिलने के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है.

सौतेले पिता पर ही लड़की के साथ बलात्कार के आरोप लगे हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की तबियत ठीक है. उसने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया है.

अस्पताल के निदेशक का कहना है कि बच्चे के जन्म में कोई समस्या नहीं आई.

बलात्कार पीड़ित लड़की के इस मामले को लेकर पेराग्वे में गंभीर बहस हुई है.

पेराग्वे केरोमन कैथोलिक
इमेज कैप्शन, पेराग्वे में क़रीब 90 प्रतिशत लोग रोमन कैथोलिक हैं.

आलोचना

पेराग्वे में माँ की जान ख़तरा में होने पर ही गर्भपात की अनुमति है.

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि इस मामले में लड़की की जान को कोई ख़तरा नहीं है इसलिए गर्भपात की अनुमति नहीं दी गई.

गर्भपात की अनुमति न देने के बाद अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पेराग्वे की आलोचना की थी.

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि बच्ची को जन्म देने के लिए मजबूर किया जाना अमानवीय है.

पीड़ित लड़की के सौतेले पिता को बलात्कार का अभियुक्त बनाया गया है. हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>