तस्वीरें: चीन में चक्रवात से भारी तबाही

प्रकाशित

चीन के दक्षिण पूर्वी तट से टकराने वाला तूफान सूडेलॉर अब कमज़ोर पड़ गया है, लेकिन इससे पहले इसने तबाही मचाई है.

फुचियान प्रांत की राजधानी फुचोऊ में अधिकारियों ने निचले इलाकों से एक लाख साठ हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

तूफ़ान के कारण बड़े इलाके में बाढ़ भी आ गई है. सरकारी टीवी की फुटेज में फुचोऊ के लोगों को पानी में चलते हुए देखा जा सकता है.

तूफान की वजह से कई इलाकों में बिजली चली गई है और सड़कें बाधित हुई हैं.

हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है जिससे बहुत से लोग हवाई अड्डों पर फंसे हैं.

अधिकारियों ने पूरे फुचियान शहर में यातायात सेवाओं को रद्द कर दिया है. लेकिन ताइवन की तरह चीन में लोगों के मारे जाने की कोई ख़बर नहीं है.

ताइवान के अधिकरियों का कहना है कि वहां शनिवार को आए इस तूफ़ान के कारण कम से कम छह लोग मारे गए.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>