भेदभाव के ख़िलाफ़ एकजुट हो रहे काले अमरीकी

अफ़्रीकी अमरीकियों का सेल्मा मार्च
प्रकाशित

अफ़्रीकी अमरीकियों के साथ होने वाले कथित भेदभाव के ख़िलाफ़ अमरीका के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता एक बार फिर एकजुट हो रहे हैं.

मिज़ूरी के फ़र्ग्यूसन शहर में पुलिस के हाथों एक काले किशोर के मारे जाने की घटना के बाद भेदभाव रोकने के लिए एक नए अभियान की शुरुआत हो रही है.

सेल्मा मार्च प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई

इसके तहत नागरिक अधिकार कार्यकर्ता 1,385 किलोमीटर तक चलने वाला मार्च निकालेंगे, जो 40 दिनों तक चलता रहेगा.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में अफ़्रीकी अमरीकियों को मिले कुछ अधिकारों को निरस्त भी कर दिया है. इस वजह से भी यह मार्च निकाला जा रहा है.

1,385 किलोमीटर लंबा मार्च

अफ़्रीकी अमरीकियों के मार्च पर पुलिस कार्रवाई

यह मार्च शुरू हो चुका है. यह मार्च अलाबामा राज्य के सेल्मा शहर ने शुरू होकर जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलाइना, उत्तरी कैरोलाइना होते हुए वाशिंगटन पंहुचेगा.

इसमें हज़ारों लोगों के शामिल होने की संभावना है.

काले अमरीकी नेता मार्टिन लूथर किंग ने भेदभाव के ख़िलाफ़ सेल्मा से मोंटगोमरी तक मार्च निकाला था. उसके बाद ही अमरीकी कांग्रेस ने कालों को मताधिकार दिया था. यह मार्च उसी जगह से निकाला जाएगा.

इस साल सेल्मा मार्च की 50वीं सालगिरह पर हुए एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी भाग लिया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>