पाकिस्तान में अमरीकी दूतावास के कर्मचारी की हत्या

pakistan embassy
प्रकाशित

पाकिस्तान में पुलिस ने कहा है कि इस्लामाबाद में अमरीकी दूतावास में काम करने वाले एक स्थानीय कर्मचारी की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

इक़बाल बेग नाम का यह व्यक्ति अमरीकी ड्रग एन्फोर्समेन्ट एडमिनिस्ट्रेशन के लिए काम करता था.

इक़बाल बेग पर उनके घर के बाहर हमला किया गया.

हमले की वजह साफ़ नहीं

pakistan us embassy

अधिकारियों ने कहा है कि हमले की वजह के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. हमलावर भाग निकलने में सफल रहे.

इक़बाल बेग शिया पंथ के इस्माइली समुदाय के थे.

अमरीकी दूतावास से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है.

इस साल मई में कराची में हमलावरों ने 40 से ज़्यादा इस्माइलियों को मार दिया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक क</caption><url href=" http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>रें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>