नौकरी छोड़कर, पूरे साल सैर सपाटा कैसे करें?

प्रकाशित

हममें से अधिकांश लोग टुकड़ों में घूमते हैं- लंबा वीकेंड या फिर दो हफ़्ते की छुट्टी.

लेकिन यदि सफ़र को यादगार बनाना हो तो छुट्टी लंबी होनी चाहिए. यदि घूमने के शौकीन एक साल लंबे सफ़र पर निकलें, तो वो इसकी तैयारी किस तरह करेंगे.

बीबीसी ट्रैवल ने <link type="page"><caption> क़्वोरा डॉटकॉम</caption><url href="https://www.quora.com/" platform="highweb"/></link> पर कुछ ऐसे ही घुमक्कड़ लोगों से ये सवाल पूछा.

सवाल था: अगर मैं नौकरी छोड़कर एक साल के लिए घूमने जाना चाहूँ, तो मुझे क्या-क्या करना चाहिए?

लोग फ़िक्रमंद हो जाएँगे

अपनी ज़िम्मेदारियों को पीछे छोड़ एक साल या फिर छह महीने के लिए भी सैर-सपाटा करने निकलना एक बड़ा फ़ैसला है लेकिन जिन लोगों ने ये किया है, वो कहते हैं कि इसके बड़े फ़ायदे हैं और ये पाने लायक अनुभव है.

नौकरी छोड़ने के अपने जोखिम तो हैं ही, ख़ासकर उनके लिए जो आप के आसपास हैं.

हाल ही में मैक्सिको में रहने के लिए सेन फ्रांसिस्को में मार्केटिंग की नौकरी छोड़ने वाले <link type="page"><caption> काइल पेनल</caption><url href="http://www.quora.com/What-should-I-know-if-I-want-to-quit-my-job-leave-everything-behind-and-travel-for-a-year/answer/Kyle-Pennell?srid=u4Fo&share=1" platform="highweb"/></link> कहते हैं, "लोग आपके करियर के लिए ख़तरा बन सकते हैं, इस दौरान घायल होने और वापस आने पर नौकरी न मिलने का ख़तरा भी बना रहता है."

ये ख़तरा सही भी साबित हो सकता है. लेकिन पैनल कहते हैं, "जो जगहें आप देखते हैं, जिन लोगों से आप मिलते हैं, ज़िंदगी की जो रफ़्तार बनती है, आप अपने को जिस तरीके से खोजते हैं- वो अदभुत है."

जूलिया लियाम सेन फ्रांसिस्को में फ़ेसबुक की नौकरी छोड़कर एक साल के लिए दुनिया की सैर पर निकल गई थीं.

जूलिया लियाम कहती हैं, "जो आप कर रहे हैं, उसे करते जाना आसान है. कुछ हटकर करना वाकई मुश्किल होता है. आप अफ़सोस या उलझन की स्थिति में हो सकते हैं. इसलिए अपने लक्ष्य से मत भटकिए कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?"

ज़्यादा योजनाएं मत बनाएँ

लद्दाख

लंबे वीकेंड या एक हफ़्ते की छुट्टी की योजना बनाते हुए लोग घर छोड़ने से पहले अपने रहने आदि की व्यवस्था कर लेना चाहते हैं.

लेकिन दुनिया की सैर पर जाने वाले इस मामले में लचीला रुख़ रखते हैं. वो स्थानीय लोगों से पूछ कर भी ऐसी व्यवस्थाएं कर लेते हैं.

न्यूयॉर्क में मैनेजमेंट कंसलटेंसी की नौकरी छोड़कर छह महीने के लिए दक्षिण अमरीका की सैर पर गईं साशा केट्सनेलसन कहती हैं, "हमने सिर्फ़ अंतर महाद्वीपय उड़ानों की टिकटें एडवांस में ली हैं. हम पहले क्योटो गए, फिर इक्वाडोर और फिर 40 दिन बाद रियो की उड़ान पकड़ी. बाकी होटल आदि की बुकिंग हमने घूमने के दौरान ही की."

लक्ष्य तय करें

म्यांमार

जहाँ अत्यधिक योजना बनाने से आपके घूमने का दायरा सीमित हो सकता है, वहीं बिना मक़सद घूमना और भी निराशा भरा हो सकता है.

35 से अधिक देशों की सैर कर चुके एंडी एंडरसन को अपने शौक पूरे करने के लिए एक साल भी कम पड़ा, उन्हें अपनी छुट्टियां बढ़ानी पड़ीं.

एंडरसन कहते हैं, "मैंने इटली की एक वाइन फैक्ट्री में काम किया. स्कीइंग मेरा शौक है, इसलिए मैंने एक पूरा सत्र स्कीइंग वाले एक शहर में गुज़ारा."

बजट देखिए

इथियोपिया

हालाँकि दुनिया देखने के लिए असीमित धन की आवश्यकता नहीं है, फिर भी घूमने में आप कितना खर्च करना चाहते हैं और कितना घूमना चाहते हैं, इसे जानना सही होगा.

ये बात भी काफ़ी अहमियत रखती है कि आप कहां की सैर पर हैं. एंडरसन कहते हैं, "ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड या मध्य एशिया के मुक़ाबले आपको दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण अमरीका में कम ख़र्च करना पड़ेगा."

आईटी की नौकरी छोड़कर बिना मोबाइल के दुनिया देखने निकले टोनी मिडलटन का कहना है कि ज़्यादा पैसा आपके रहने पर ख़र्च होते हैं.

सी जिप्सी

इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले इसका बजट तय कर लेना चाहिए.

इसके अलावा भ्रमण पर निकलते हुए ज़्यादा सामान साथ न रखें तो बेहतर होगा.

क्वोरा डॉटकॉम पर आए लोगों में से अधिकाँश ने घर लौटने के बाद अपनी पुरानी लाइन में ही नौकरी पा ली, लेकिन कुछ अन्य ने नए क्षेत्रों में नौकरियां खोज लीं.

ये ज़रूर है कि दुनिया की सैर का उनका अनुभव तो अनूठा रहा.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.com/travel/feature/20140204-advice-on-quitting-your-job-and-travelling-for-a-year/1" platform="highweb"/></link>, जो <link type="page"><caption> बीबीसी ट्रैवल</caption><url href="http://www.bbc.com/travel" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>