पाक में अफ़गान सरकार और तालिबान की बातचीत

अफ़ग़ान राष्ट्रपति ग़नी शांति समझौते के लिए प्रयास कर रहे हैं
इमेज कैप्शन, अफ़ग़ान राष्ट्रपति ग़नी शांति समझौते के लिए प्रयास कर रहे हैं
प्रकाशित

पाकिस्तान ने अफ़गान सरकार और तहरीक-ए-तालिबान अफ़ग़ानिस्तान के बीच बातचीत के लिए दोनों पक्षों का आभार जताया है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि ये बातचीत पाकिस्तान के मरी में हुई.

बयान के मुताबिक अफ़ग़ानिस्तान में शांति क़ायम करने के मक़सद से हुई इस बैठक में अमरीका और चीन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

इस बैठक में बातचीत जारी रखने और शांति प्रक्रिया के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करने पर सहमित बनी.

रमज़ान के बाद बैठक

अफ़ग़ानिस्तान लंबे समय से चरमपंथी हिंसा से जूझ रहा है
इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान लंबे समय से चरमपंथी हिंसा से जूझ रहा है

बयान के मुताबिक़ अब दोनों पक्षों के बीच रमज़ान के बाद फिर से बैठक होगी जिसकी तारीख़ आपसी सहमति से तय की जाएंगी.

अफगान राष्ट्रपति अशरफ ग़नी ने पिछले साल सितंबर में सत्ता संभालने के बाद से तालिबान के साथ शांति समझौते को अपनी प्राथमिकता बनाया हुआ है.

हालांकि तालिबान की हिंसक गतिविधियां अभी रुकी नहीं हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>