ट्यूनीशियाः हमलावर को मिली थी 'बाहरी मदद'

प्रकाशित

ट्यूनीशिया के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को सूस में समंदर किनारे हमला करके 38 लोगों की हत्या करने वाले बंदूकधारी को 'बाहरी मदद' मिली थी.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अली अरोउ ने बताया है कि अधिकारियों को भरोसा है कि इस अपराध में सैफेद्दीन रज़गुई नाम के हमलावर का कोई साथी भी शामिल था.

चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.

इसके बाद ट्यूनीशिया सरकार ने सभी पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है.

संमदर किनारे धूप सेंक रहे लोगों पर गोलियां बरसाने वाला हमलावर भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था.

इस हमले में मारे गए लोगों में कम से कम 30 ब्रितानी नागरिक थे.

मृतकों में जर्मनी, बेल्जियम और आयरलैंड जैसे यूरोपीय देशों के कई नागरिक भी शामिल हैं.

हमले के बाद टूर ऑपरेटर भी ट्यूनीशिया की ट्रिप्स रद्द कर रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>