सना पर सऊदी हमलों में 44 की मौत

सना
इमेज कैप्शन, सऊदी अरब के नेतृत्व में राजधानी सना पर हवाई हमले किए गए.
प्रकाशित

सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब गठबंधन के विमानों ने यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों के मुख्यालय पर हवाई हमले किए हैं जिसमें कम से कम 44 लोग मारे गए हैं.

हूती विद्रोहियों की एक समाचार एजेंसी ने कहा है कि इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं.

रिपोर्टों के मुताबिक मारे गए लोगों में ज़्यादातर विद्रोहियों के लड़ाके हैं जो अपनी तनख़्वाह लेने के लिए इकट्ठा हुए थे.

सना
इमेज कैप्शन, राजधानी सना पिछले साल सितंबर से हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है.

राजधानी सना के केंद्रीज तहरीर इलाके में चार धमाकों से मुख्यालय बुरी तरह हिल गया जबकि में नज़दीकी घरों को भी नुक़सान पहुँचा.

विद्रोहियों ने स्कड मिसाइल दागी

सऊदी अरब मार्च से यमन पर हवाई हमले कर रहा है. सऊदी अरब की कार्रवाई को अमरीका का समर्थन प्राप्त है.

पिछले कुछ दिनों से यमन में हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है. हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक स्कड मिसाइली दागी जिसे सऊदी सेना ने ध्वस्त कर दिया.

सना

अगले हफ़्ते संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता होने वाली है और दोनों पक्ष इसके लिए राज़ी हैं.

यमन में जारी संघर्ष में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

हूती विद्रोहियों ने पिछले साल सितंबर में राजधानी सना पर क़ब्ज़ा किया था. इसके बाद से देश के बाक़ी हिस्सों में भी उन्होंने बढ़त हासिल की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>