अब पुल के लिए मोहब्बत की 'कुर्बानी'

प्रकाशित

फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक मुख्य पुल पर अटूट प्रेम के प्रतीक के तौर पर लगे हज़ारों तालों को हटाया जाएगा.

प्रेमी जोड़े अपनी मोहब्बत को अमर करने के लिए इस पुल पर ताले लगाकर चाबी सीन नदी में फेंक देते हैं.

लेकिन इन तालों का वज़न इतना ज़्यादा हो गया है कि इसकी वजह से <link type="page"><caption> पुल का एक हिस्सा बीते साल ढ़ह गया</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/world-europe-27758940" platform="highweb"/></link> था.

अधिकारियों का कहना है कि सोमवार एक जून से सभी ताले हटा दिए जाएंगे क्योंकि ये ताले सुरक्षा के लिए ख़तरा बनते जा रहे हैं.

एक अनुमान के मुताबिक इस पुल पर लगभग दस लाख ताले लगे हैं जिनका वज़न 45 टन के आसपास होगा.

इन तालों को काटकर हटाया जाएगा. इतना ही नहीं अब इस पुल के किनारे लगी ग्रिल की जगह पेंटिंग लगाई जाएंगी.

पेरिस के डिप्टी मेयर ब्रूनो जुलियार्ड ने कहा, ''हम चाहते हैं कि पेरिस मोहब्बत की राजधानी बनी रहे.''

उन्होंने कहा कि लोगों को प्रेम का इज़हार करने के लिए उत्साहित करने के लिए नई पहल की जाएगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विट</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>र पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं. )</bold>