समंदर में मीलों तक तेल फैला

प्रकाशित

कैलिफोर्निया में सेंटा बारबरा के पास समुद्र में रिसे लाखों गैलन तेल की सफ़ाई करने के लिए कर्मचारी रात दिन लगे हुए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन फटने के बाद समंदर में करीब 20,000 गैलन तेल फैल गया था जिसमें से 7000 गैलन से ज़्यादा तेल हटा दिया गया है.

अधिकारी पाइप के फटने के कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे है.

इस बीच पाइपलाइन के लिए ज़िम्मेदार कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगी है.

कैलिफोर्निया के गवर्नर जैरी ब्राउन ने बुधवार को क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी थी और कहा था कि कैलिफोर्निया के तट की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

मंगलवार को 105,000 गैलन तक तेल तीन घंटें के भीतर फैल गया था और इसका ज्यादा मात्रा ज़मीन पर फैला.

अब इस तेल की सफाई लिए 300 संघीय, राज्य और स्थानीय कर्मचारी घटनास्थल पर हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं. )</bold>