रूस के साथ 'असल युद्ध' की स्थिति : पोरोशेंको

प्रकाशित

यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको का कहना है कि उन्हें डर है कि रूस ताज़ा हमले की तैयारी कर रहा है और यूक्रेन को तैयार रहना चाहिए.

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन रूस को किसी भी तरह से उत्तेजित करने का मौका नहीं देना चाहता.

पोरोशेंको ने बीबीसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा उनका देश अब रुस के साथ 'असली लड़ाई' जैसी स्थिति में है.

उन्होंने बीबीसी के फर्गल कीएन को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पुतिन पर भरोसा नहीं है लेकिन उनके पास पुतिन के साथ बातचीत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

पोरोशेंको ने जानकारी दी कि अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात से पहले और बाद में उनसे बात की थी.

आरोप

राष्ट्रपति ने इन चिंताओं को ख़ारिज किया कि अमरीका यूक्रेन से अपने संबंधों की कीमत पर रूस से नए रिश्ते कायम करने की कोशिश करेगा.

रूस पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों की मदद के लिए सेना और हथियाबंद गाड़ियाँ भेजने के पश्चिमी देशों के आरोपों को ख़ारिज करता रहा है.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पूर्वी यूक्रेन में साल 2014 में शुरु हुई लड़ाई में अब तक 6000 लोग मारे जा चुके है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>