अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा आए ट्विटर पर

प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आख़िरकार ट्विटर पर अपना अकाउंट बना लिया है.

उनका ट्विटर हैंडल है @POTUS (प्रेसीडेंट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स) और 24 मिनट के भीतर ही उनके एक लाख फॉलोवर बन गए.

ओबामा छह साल से अमरीका के राष्ट्रपति हैं और अब जाकर उन्होंने अपना अकाउंट बनाया है, जिस पर उन्होंने ख़ुद को एक पिता, एक पति और अमरीका का 44वां राष्ट्रपति बताया है.

वैसे इससे पहले भी ओबामा अपने संदेश ट्विटर के माध्यम से देते रहे हैं. लेकिन इसके लिए वो व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते रहे हैं.

इससे पहले वो अपनी चुनावी मुहिम से जुड़ी टीम के अकाउंट का भी इस्तेमाल करते रहे हैं.

उनका 2007 से @BarackObama हैंडल से ट्विटर अकाउंट है जिसमें वो बो (BO) के नाम से ट्वीट करते हैं. इसे उनके कर्मचारी चलाते हैं.

'मिल गया अकाउंट'

मिशेल ओबामा ने अपने पति को ट्वीट करने में कोई देर नहीं की
इमेज कैप्शन, मिशेल ओबामा ने अपने पति को ट्वीट करने में कोई देर नहीं की

ओबामा ने @POTUS से अपने पहले ट्वीट में लिखा, "हलो, ट्विटर! मैं बराक. सचमुच! छह साल हो गए और आख़िरकार मुझे मेरा ख़ुद का ट्विटर अकाउंट मिल गया गया है."

ये साफ़ नहीं है कि ट्विटर अकाउंट बनाने में अमरीकी राष्ट्रपति ने इतना समय क्यों लगाया.

व्हाइट हाउस का कहना है कि ओबामा इस ट्विटर अकाउंट से अमरीकी लोगों से सीधे संपर्क किया करेंगे.

वैसे ये ट्विटर अकाउंट उनके बाद उनके उत्तराधिकार को मिल जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>