कीनिया ने अल शबाब पर हवाई हमले किए

कीनियाई सेना
इमेज कैप्शन, कीनियाई सेना 2011 के बाद से अल शबाब पर कई बार हमले कर चुकी है.
प्रकाशित

कीनिया ने सोमालिया में अल शबाब के ठिकानों पर हवाई हमले कर दो कैंप नष्ट करने का दावा किया हैं.

एक सैन्य प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि लड़ाकू विमानों ने गेडो इलाक़े में दो अड्डों को निशाना बनाया है.

अल शबाब इन ठिकानों का कीनिया में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल करता है.

ये हमले पिछले हफ़्ते गारिसा यूनिवर्सिटी पर अल शबाब के हमलों में 148 लोगों की मौत के जवाब में किए गए हैं.

राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने कहा था कि कीनिया हमलों का ज़ोरदार जवाब देगा.

कीनिया में हमला
इमेज कैप्शन, पिछले हफ़्ते गारिसा यूनिवर्सिटी पर हुए हमले में 148 लोग मारे गए थे.

कीनिया सेना के प्रवक्त डेविड ओबोयो ने बीबीसी को बताया, "रविवार रात हवाई हमलों में दो अड्डे नष्ट कर दिए गए.

उन्होंने कहा, "हवाई हमले अल शबाब के ख़िलाफ़ लंबी कार्रवाई का हिस्सा हैं."

युद्ध

अल शबाब ने कीनिया में अब तक का अपना सबसे बड़ा हमला करते हुए सोमाली सीमा से क़रीब 150 किलोमीटर दूर गारिया यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया था.

अल क़ायदा के सहयोगी संघटन अल शबाब का कहना है कि वह कीनिया से युद्ध कर रहा है और चाहता है कि कीनिया सोमालिया से अपनी सेनाएं वापस बुला ले.

कीनिया ने 2011 में कमज़ोर सोमालिया सरकार की मदद के लिए सैनिक भेजे थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>