निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना, 14 मरे

vietnam scaffolding collapse-reuters
प्रकाशित

वियतनाम के सरकारी मीडिया के अनुसार, हा तिन्ह प्रांत के एक निर्माण स्थल पर इमारत बनाने के लिए तैयार किया गया ढांचा ढहने से कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं.

वुंग आंग आर्थिक क्षेत्र में बुधवार को देर रात ये दुर्घटना घटी. पिछले साल वुंग आंग क्षेत्र में चीन विरोधी हिंसक विरोध हुए थे.

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक़, काम शुरू करने के एक घंटे बाद ही ढांचा हिलना शुरू कर दिया था. इससे घबराकर बहुत से मज़दूर वहां से भागने लगे.

vietnam accident-epa

बचावकर्ता मलबे में शवों की और उन लोगों की तलाश में जुटे हैं, जो इस मलबे में फंसे हो सकते हैं.

दुर्घटना में पीड़ित सभी मज़दूर वियतनामी हैं. ये मज़दूर एक औद्योगिक परिसर में पुल बना रहे थे.

ये परिसर ताइवान के एक औद्योगिक समूह फॉर्मोसा प्लास्टिक्स का है. मज़दूरों को दक्षिण कोरिया के सैमसंग समूह की एक शाखा ने ठेके पर भर्ती किया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>