ट्यूनीशिया: एक हमलावर अब भी फ़रार

ट्यूनीशिया के बार्डो म्यूज़ियम पर चरमपंथी हमला
प्रकाशित

ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश स्थित बार्डो म्यूज़ियम पर हुए हमले में शामिल तीसरा चरपमंथी अब भी फ़रार है.

राष्ट्रपति बेजी सईद इसेसी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वह ज़्यादा दिनों तक नहीं बच सकता.

'फ़रार हमलावर बच नहीं सकता'

ट्यूनीशिया के बार्डो म्यूज़ियम पर चरमपंथी हमला

पिछले दिनों म्यूज़ियम पर हुए हमले मे 19 लोग मारे गए थे, जिनमें 17 विदेशी थे. सुरक्षा बलों ने दो चरमंपथियों यासिन लाबिदी और हातिम खचनूई को मार गिराया था.

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बंदूकधारियों को म्यूज़ियम के नजदीक घूमते हुए देखा जा सकता है.

ट्यूनीशिया के बार्डो म्यूज़ियम पर चरमपंथी हमला

इसेसी ने कहा, "यह तय है कि कम से कम तीन हमलावर थे, क्योंकि उन्हें सीसीटीवी में देखा गया है. तीसरा अभी भी फ़रार है, पर वह अधिक दिनों तक नहीं भाग सकता."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>