अपने ही सेक्स पार्टनर को खा जाती हैं ये

    • Author, मेलिस्सा होगनबूम
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

वेस्टर्न ब्लैक विडो नामक मकड़े के लिए मादा के साथ सेक्स संबंध बनाना जीवन और मौत का खेल होता है. मादा मकड़ी सेक्स संबंध बनाने के दौरान भूखी होने पर साथी को ही खा लेती है.

लेकिन प्रकृति का अजूबा देखिए, नर मकड़े को ऐसे ख़तरे और अकाल मौत से बचाने के लिए प्रकृति ने ख़ास गुण भी दिए हैं.

दरअसल मकड़ा सुगंध से पता लगा लेता है कि मादा भूखी है या नहीं. मादा की त्वचा से निकले रसायन (फ़ेरोमोन्स) की सुगंध के आधार पर नर कीड़े को भूख का अंदाजा हो जाता है.

शायद यही वजह है कि नर कीड़े शिकार होने से बच जाते हैं. हालाँकि तथ्य यह भी है कि वेस्टर्न ब्लैक विडो प्रजाति की मादा मकड़ी केवल 2 फ़ीसदी मौकों पर ही अपने सेक्स पार्टनर का शिकार करती है.

STY37495361इंसानों जितने समझदार वनमानुष देखे हैं?इंसानों जितने समझदार वनमानुष देखे हैं?ये वनमानुष कपड़े धोते हैं, नाव चलाते हैं और आरी तक चला लेते हैं.2015-02-24T14:10:44+05:302015-03-17T16:01:48+05:302015-03-20T14:01:16+05:302015-03-20T14:01:15+05:30PUBLISHEDhitopcat2

ये पहले से मालूम तथ्य था कि ब्लैक विडो प्रजाति के नर कीड़े उसी मकड़ी के साथ अपना संबंध बनाते थे जिसका पेट भरा हुआ होता था.

लेकिन उन्हें इसका पता कैसा चलता था, इसके बारे में पहले जानकारी नहीं थी.

नए शोध के नतीजे

लेकिन एनिमल बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित नए शोध के मुताबिक अपनी घ्राण शक्ति के चलते कीड़े अपनी जान बचाने में कामयाब होते हैं.

टोरेंटो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और लेखक लुसियाना बारुफालडी ने बताया, "नर कीड़े इस मामले में काफी सचेत होते हैं, वे ख़तरनाक और भूखी मादा मकड़ियों से बचते हैं क्योंकि आमतौर पर वह उन्हें खा लेती हैं."

STY37728063इंसानी हाव-भाव को कितना समझता है घोड़ा?इंसानी हाव-भाव को कितना समझता है घोड़ा?घोड़े और इंसानों का रिश्ता हज़ारों साल पुराना है. चौंका देगा ये अध्ययन.2015-03-10T21:46:28+05:302015-03-19T15:08:01+05:302015-03-20T10:04:06+05:302015-03-20T10:04:04+05:30PUBLISHEDhitopcat2

शोध दल ने ये पाया कि मादा मकड़ी चार सप्ताह तक भूखी रहे तो उसके निकलने वाली गंध बदल जाती है. उसका वजन कम हो जाता है और जाल बुनने में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ जाती है.

नर मकड़े ऐसी मकड़ियों की तरफ आकर्षित होने से बचते हैं.

जान जोखिम में

शोध दल ने ये भी पाया कि आस्ट्रेलियाई मूल का रेडबैक मकड़े को भी ऐसी ही स्थितियों का सामना करना पड़ता है. इनकी मादा मकड़ी इनसे मेल जोल तो सहज रहती है लेकिन यौन संबंध बनाने के दौरान उनका शिकार कर लेती है.

लेकिन नर रैडबैक मकड़े सेक्स संबंध बनाने की चाह में भूखी मादा मकड़ियों से भी यौन संबंध बनाते हैं और उसकी कीमत जान देकर चुकाते हैं. हालांकि इस संसर्ग से मादा मकड़ी गर्भ धारण कर लेती है.

STY37600029लुप्त हुआ जीव ब्रिटेन में फिर मिलालुप्त हुआ जीव ब्रिटेन में फिर मिलाब्रिटेन में 20वीं सदी की शुरुआत से लुप्त माने जाने वाली पोल कैट की कहानी.2015-03-02T21:45:18+05:302015-03-19T10:23:38+05:302015-03-19T10:23:38+05:302015-03-19T10:23:38+05:30PUBLISHEDhitopcat2

बारुफालडी ने बताया, "जिन प्रजातियों में यौन संबंध से पहले ही मादा नर साथी का शिकार कर लेती है, वहां नर तो मादा की त्वचा से निकलने वाली सुगंध से बच जाते हैं. लेकिन जिस प्रजाति में यौन संबंध बनाने के दौरान मादा नर साथी को खा लेती है, उसके लिए ये सूचना अहमियत नहीं रखती."

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150213-male-black-widows-spot-cannibals" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>