नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या 70

बांग्लादेश, नाव दुर्घटना
प्रकाशित

बांग्लादेश की पद्मा नदी में रविवार को उलटी एक नाव में गोताखोरों ने अब तक 70 शव निकाले हैं.

तक़रीबन 40 लोगों को राहतकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं.

हादसे के वक़्त नाव में सौ से ज़्यादा मुसाफ़िर सवार थे.

क्षेत्रीय पुलिस अफ़सर बिधान त्रिपुरा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि एक मालवाहक जहाज़ से टकराने के कारण नाव डूबी.

बांग्लादेश नाव दुर्घटना बचाव कार्य, फ़ाइल फ़ोटो

पुलिस ने जहाज़ को क़ब्ज़े में ले लिया है और इसके चालक दल के दो लोगों को गिरफ़्तार किया है.

नाव राजबाड़ी ज़िले में दौलतदिया से पतुरिया जा रही थी. यह पद्मा नदी में ढाका के दूसरी तरफ़ 136 किलोमीटर दूर है.

बांग्लादेश में जल परिवहन काफ़ी ख़तरनाक है और ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>