आईएस से मुठभेड़ के लिए इराक़-कुर्दिश सेना

iraqis protesting-ap
इमेज कैप्शन, मोसुल पर आईएस ने पिछले जून में कब्ज़ा कर लिया था
प्रकाशित

एक अमरीकी अधिकारी के मुताबिक इराक़ में मोसुल शहर को आईएस के शिकंजे से छुड़ाने के लिए इराक़ और कुर्द मिल कर 25,000 जवानों की सेना तैयार कर रहे हैं.

एक वरिष्ठ सेना अधिकारी का कहना है कि आईएस के ख़िलाफ़ ये कारवाई अप्रैल या मई में शुरू की जाएगी.

पिछले साल जून में इराक़ के सबसे बड़े शहर मोसुल पर आईएस ने कब्ज़ा जमा लिया था. फ़िलहाल मोसुल पर लगभग दो हज़ार आईएस चरमपंथियों का दबदबा है.

अमरीका देगा प्रशिक्षण

iraq army-afp
इमेज कैप्शन, अमरीकी मदद से इराकी सेना अपने इलाकों को फिर हासिल करने की कोशिश कर रही है

अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों को अमरीका प्रशिक्षण देगा. और सेना की कार्यवाही को मई तक हो जाना चाहिए वरना तेज़ गर्मी से इस कार्यवाही पर असर पड़ सकता है.

अगर सैन्य प्रशिक्षण उस समय तक पूरा नहीं होता है तो इस कार्यवाही में देरी हो सकती है. वॉशिंगटन में बीबीसी के संवाददाता के मुताबिक हमले का वक्त कुछ अटपटा है लेकिन अमरीका का कहना है कि आईएस अब पीछे हट रहा है और इराक़ में अमरीका का प्रशिक्षण अब कुछ ठोस नतीजे ला रहा है.

पीछे हट रहा है आईएस

iraq army-reuters
इमेज कैप्शन, अब आईएस पीछे हट रहा है

कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी ने भी सैन्य कारवाई की योजना की पुष्टि की.

उन्होंने माना कि अमरीका के नेतृत्व में आईएस के ख़िलाफ़ इराक़ की सैन्य कारवाई बेहतर हुई है.

उधर सउदी अरब में बीस देशों के प्रतिनिधियों ने इराक़ की सेना को और मज़बूत बनाने पर चर्चा की.

मानवाघिकार संगठन सीरियन ऑब्ज़रवेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स का कहना था कि अमरीकी नेतृत्व में आईएस के ख़िलाफ़ सीरिया के हवाई हमले काफ़ी कारगर साबित हुए और राका प्रांत के 19 गांवों को आईएस के चंगुल से छुड़ाया जा सका.

कुर्दिश लड़ाकू भी धीरे धीरे आईएस के कब्ज़े वाले 35 किलोमीटर क्षेत्र में घुसने और इस इलाके पर काबू पाने में सफल रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>