इराक़: आईएस के हमले में 16 जवानों की मौत

इराक़ी सेना
इमेज कैप्शन, (इस्लामिक चरमपंथियों से लड़ते इराक़ी सेना के जवान)
प्रकाशित

चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट ग्रुप यानी आईएस के हमले में इराक़ी बॉर्डर के 16 जवान मारे गए हैं.

हमले में सेना के पांच अफ़सर भी घायल हुए हैं. ये हमला इराक़ की सीरिया से सटी सीमा पर हुआ. अधिकारियों के मुताबिक़ अल वलीद शहर में सेना के हेडक्वार्टर में ये हमला किया गया.

इससे पहले राजधानी बगदाद से 80 किलोमीटर दूर शिया बहुल शहर बैलाड में एक मोर्टार हमले में आठ लोगों की मौत हो गई.

बैलाड में आईएस और इराक़ी सेना के बीच मुठभेड़ जारी है.

आईएस का प्रभाव

यज़ीदी समुदाय की लड़की
इमेज कैप्शन, इराक़-सीरिया सीमा पर यज़ीदी समुदाय का एक राहत शिविर

इराक़-सीरिया सीमा के ज़्यादातर इलाके में आईएस का नियंत्रण है.

इस्लामी चरमपंथी गुट का अब इराक़ और सीरिया के एक तिहाई हिस्से में कब्ज़ा है.

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक़ अकेले नवंबर में इराक़ में हिंसा में 1,232 इराक़ी मारे गए और 2,434 लोग घायल हुए.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)