सीरियाई शरणार्थियों पर नई पाबंदियां

सीरियाई शरणार्थियों पर नई पाबंदियां
प्रकाशित

लेबनान ने सीरिया से आने वाले शरणार्थियों के लिए सोमवार से नई पाबंदियां लगा दी हैं.

गृह युद्ध से डरकर भाग रहे सीरिया के नागरिकों को अब लेबनान में शरण लेने के लिए वीजा लेना आवश्यक कर दिया गया है.

बीबीसी संवाददाता ने बताया कि इस पाबंदी के बाद सीरिया से लेबनान को जाने वाली सड़क 'लगभग खाली' थी.

लेबनान में अभी 10 लाख शरणार्थी हैं. शरणार्थियों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए ही लेबनान सरकार ने नई पाबंदियां लगाई हैं.

हर तीसरा व्यक्ति सीरिया का

सीरियाई शरणार्थियों पर नई पाबंदियां

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़ लेबनान की जनसंख्या के अनुसार, प्रत्येक तीन में से एक व्यक्ति सीरियाई है.

नए नियमों से पहले, सीरिया के लोग लेबनान में बिना किसी काग़जी कार्यवाही के छह महीने तक रह सकते थे, लेकिन अब उन्हें सीरिया पहुंचने के लिए सीमा पर वीजा हासिल करना होगा.

पाबंदी के मायने

हालाँकि अभी यह साफ़ नहीं हो सका है कि इन नई पाबंदियों का उन सीरियाई शरणार्थियों के लिए क्या मायने है, जो पहले से ही लेबनान में रह रहे हैं.

सीरियाई शरणार्थियों पर नई पाबंदियां

दरअसल, सीरियाई शरणार्थियों की बढ़ती संख्या से लेबनान के नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है. कई शहरों में घरों के किराए बढ़ गए हैं और मज़दूरी में भारी कमी आई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>