ओबामा जी, अभी न जाओ छोड़कर: ग़नी

बराक ओबामा
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने कहा है कि अमरीका को अपने सैनिकों की स्वदेश वापसी की दो साल की समयसीमा पर पुनर्विचार करना चाहिए.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सभी अमरीकी सैनिकों को वर्ष 2016 के अंत तक वापस बुलाने का वादा किया है.

ओबामा ने कहा कि इस समयसीमा में अफ़ग़ानिस्तान को अपनी सुरक्षा ख़ुद करने में सक्षम हो जाना चाहिए.

तालिबान के हमले बढ़े

अफ़ग़ानिस्तान

पिछले साल तालिबान चरमपंथियों के हमले अचानक काफ़ी बढ़ गए थे और चरमपंथियों ने इसे अमरीका पर अपनी जीत बताया था.

अशरफ़ ग़नी

ग़नी ने अमरीकी ब्रॉडकास्टर सीबीएस से कहा, ''समयसीमा को लेकर कड़ा रुख़ नहीं होना चाहिए.''

ग़नी ने अमरीकी सेना के जाने पर उठाए सवाल
इमेज कैप्शन, काबुल में तैनात अमरीकी सैनिक

अमरीकी सेना की वापसी को लेकर राष्ट्रपति बराक ओबामा और अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई के बीच काफ़ी मतभेद देखे गए थे.

तालिबान के ख़िलाफ़ संघर्ष में शामिल सक्रिय अमरीकी सैनिक पिछले महीने स्वदेश लौट गए हैं, लेकिन अफ़ग़ान सेना के प्रशिक्षण और सहयोग के लिए अब भी लगभग 13,000 अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में बने हुए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>