इसराइल ने फ़लस्तीन का पैसा रोका

प्रकाशित

इसराइल ने कहा है कि सरकार ने हर महीने फ़लस्तीनियों को दिए जाने वाले राजस्व को बंद करने का फ़ैसला किया है.

एक दिन पहले फ़लस्तीन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत की सदस्यता हासिल करने के लिए आवेदन किया था.

नाम न बताते हुए कुछ इसराइली अधिकारियों को यह कहते पाया गया है कि कैबिनेट ने 12.5 करोड़ डॉलर या करीब 800 करोड़ रुपए से ज़्यादा के हस्तांतरण पर रोक लगाने का फ़ैसला किया है.

यह पैसा फ़लस्तीन सरकार को चलाने के लिए ख़र्च होता है.

अगर फ़लस्तीन अंतरराष्ट्रीय अदालत की सदस्यता हासिल कर लेता है तो इससे इसराइल के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में उसके ख़िलाफ़ अभियोग चलाना मुमकिन हो जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>