ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति का चुनाव

ट्यूनीशिया, चुनाव
प्रकाशित

ट्यूनीशिया के लोगों ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में वोट डाले.

इस चुनाव में मुक़ाबला दो उम्मीदवारों के बीच है. इनमें एक हैं अंतरिम राष्ट्रपति मोन्सेफ मारज़ुकी और दूसरे बेजी सइद एसेब्सी.

मारज़ुकी लंबे समय से मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं. 67 साल के मारज़ुकी को बेन अली की सरकार में देश निकाला दे दिया गया था.

ट्यूनीशिया, चुनाव

वहीं बेजी सइद एसेब्सी जो पिछली कई सरकारों में शामिल रहे हैं.

पहले दौर के मतदान में ज्यादातर वोट बेजी सइद एसेब्सी ने हासिल किए.

88 साल के एसेब्सी धर्मनिरपेक्ष समझी जाने वाली निदा टून्स पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

हज़ारों पर्यवेक्षक

ट्यूनीशिया, चुनाव

चरमपंथियों ने चुनाव में बाधा डालने की धमकी दी थी जिसके बाद देश भर में सुरक्षा के बड़े सख्त इंतजाम किए गए हैं.

लंबे समय तक तानाशाही के बाद शुरू हुई लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हो रहे चुनावों को ऐतिहासिक कहा जा रहा है.

चार साल पहले 2011 में जेन आबदीन बेन अली को सत्ता से हटाने के साथ देश में लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी.

ट्यूनीशिया के चुनावों पर नजर रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के साथ ही हजारों ट्यूनीश पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml " platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>