दुनिया भर के 6 बेमिसाल पुल

जर्मनी में पुल
    • Author, लिंडसे गैलोवे
    • पदनाम, आर्ट एंड आर्किटेक्चर
  • प्रकाशित

वेबसाइट क्वोरा डॉटकॉम पर सवाल-जवाब के आधार पर दुनियाभर के कुछ बेमिसाल पुलों के बारे में नामांकन मांगे गए थे. लोगों ने इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पेश हैं उनमें से कुछेक की झलक जिन्हें लोगों ने उनकी खूबसूरती, वास्तुशिल्प और आसपास की समरसता के कारण पसंद किया है.

जर्मनी का राकोज़ पुल इनमें से ही एक है. क्रोमालू में अर्धगोलाकार पुल की पानी में छठा देखते ही बनती है.

मलेशिया का स्काई ब्रिज

मलेशिया का स्काई ब्रिज

मलेशिया के इस स्काई ब्रिज को देखते ही अपनी और कैमरे की आंख में क़ैद करने का मन करता है. मयूर कनाइया के डिजाइन किए इस बेजोड़ पुल की लंबाई 125 मीटर है. यह पुल पुलाउ लंग्कावी द्वीप पर गुनुंग मेट सिनकांग पहाड़ियों पर बना है.

कनाइया कहते हैं, "पुल का घुमावदार तल सैलानियों को जंगल और यहां के जीवन का अनूठा अनुभव देता है."

वो कहते हैं, "यह धरती पर हौले-हौले चलने का बहुत अच्छा उदाहरण है."

मेघालय में पेड़ों की जड़ों का पुल

चेरापूंजी मेघालय का पुल

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में चेरापूंजी स्थित यह पुल कई मायनों में ख़ास है. ईंट, मसाले या लकड़ियों की बजाय इसे पेड़ों की जड़ों से बनाया गया है.

चेरापूंजी को दुनिया के सबसे नम स्थानों में जाना जाता है. स्थानीय खासी जनजाति ने बहुत पहले ही ये सीख लिया था कि पेड़ की जड़ों को किसी ख़ास दिशा में कैसे पहुंचाया जाता है. वे इसके लिए बांस का इस्तेमाल करते थे.

यहां कुछ पुल तो 30 मीटर से अधिक लंबे हैं और लगभग 50 लोगों का वजन सहन कर सकते हैं.

पानी के ऊपर नहीं, नीचे

नीदरलैंड का पुल

नीदरलैंड्स के इन पुलों का तो कहना ही क्या. आमतौर पर नदियों को पार करने के लिए पुलों को पानी के ऊपर बनाया जाता है, लेकिन हाल्सतेरेन गांव के निकट फ़ोर्ट डे रूवरे में एक डूबता हुआ पुल बनाया है जो नदी के स्तर से नीचे हैं.

दरअसल ये बांध की तरह है, जहाँ पानी नहीं आ पाता. इस बेमिसाल नमूने का नामांकन किया है वू झुवोई ने.

हवाई करतब दिखाता पुल

लंदन का ब्रिज कर्ल्स

सीढ़ीदार पुल को भूल जाइए. लंदन में इस 12 मीटर लंबे पुल का एक हिस्सा पैडिंग्टन बेसिन की ग्रैंड यूनियन कैनाल में टकराता है.

इसके स्टील और लकड़ी से बने आठ हिस्से तब तक झूलते रहेंगे, जब तक कि अष्टभुजाकर आकार वाले इसके दोनों हिस्से पुल से मिल नहीं जाते.

हर शुक्रवार को यह पुल दर्शकों को अपने करतब दिखाता है.

और बताने की ज़रूरत नहीं कि दर्शक सिर्फ़ ब्रिटेन से नहीं होते, बल्कि दुनियाभर के सैलानी यहां पहुंचते हैं.

इंसानी ज़िद की मिसाल

स्टोन ब्रिज

यमन में पत्थरों से बना शारजाह ब्रिज इंसानी ज़िद की बेहतरीन मिसाल है. मैकेनिकल इंजीनियर ए वोर्तसेलास का पत्थरों से बने पुलों के प्रति ख़ास लगाव है. उनका कहना था, "कोई भी आधुनिक पुल इंसान की इस खूबसूरत कलाकृति का मुक़ाबला नहीं कर सकता."

<bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल फोटो फीचर</caption><url href="http://www.bbc.com/travel/slideshow/20131003-six-beautiful-and-bizarre-bridges" platform="highweb"/></link> पढ़ने के लिए <link type="page"><caption> बीबीसी ट्रैवल</caption><url href="http://www.bbc.com/travel" platform="highweb"/></link> पर जाएं.</bold>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>