तस्वीरों में: अमरीका में सड़कों पर 'हंगामा'

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन
प्रकाशित

न्यूयॉर्क सहित अमरीका के कई दूसरे शहरों की सड़कों और गलियों में हज़ारों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं.

काले निहत्थे व्यक्ति एरिक गार्नर की जुलाई में गला दबने से मौत हो गई थी. इस मामले में गोरे पुलिस अफ़सर पर आरोप तय न किए जाने से लोग गुस्से में हैं.

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन

सड़कें जाम हो चुकी हैं, रेस्तरां और पार्क जैसी सार्वजनिक जगहों पर सन्नाटा है.

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन

ग्रैंड ज्यूरी द्वारा गोरे पुलिस अफ़सर के ख़िलाफ़ आरोप तय न करने से बुधवार को लोगों ने विरोध शुरू कर दिया.

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार को अमरीकी न्याय विभाग ने एरिक गार्नर की मौत की जांच करवाने का फ़ैसला किया.

एरिक गार्नर की पत्नी, अमरीका विरोध प्रदर्शन

न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे बलासिओ ने कहा है कि शांति व्यवस्था के लिए 22,000 पुलिस वालों की टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है.

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन

पुलिसकर्मियों को गिरफ़्तारी के वक़्त संयम बरतना भी सिखाया जा रहा है और उनकी वर्दी पर कैमरे लगाए गए हैं.

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन

अमरीका में पिछले हफ़्ते से तनाव है.

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन

इससे पहले फ़र्गसन शहर में एक काले किशोर को गोली मारे जाने और गोरे पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ कार्रवाई न होने से लोग नाराज़ हैं.

एरिक गार्नर मौत, अमरीका विरोध प्रदर्शन

इस मामले में भी अमरीका के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए जिनमें कई लोग गिरफ़्तार किए गए.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक पन्ने</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>