पाकिस्तान: पूर्व पॉप स्टार पर ईश निंदा का आरोप

ईश-निंदा का एक और मामला
प्रकाशित

पाकिस्तान में पुलिस ने एक पूर्व पॉप स्टार के ख़िलाफ़ ईशनिंदा के आरोप की जांच शुरू कर दी है.

पॉप-स्टार से इस्लामी उपदेशक बने 50 वर्षीय जुनैद जमशेद डिस्को मुल्ला के नाम से भी जाने जाते हैं. उनके ख़िलाफ़ धार्मिक राजनीतिक पार्टी सुन्नी तहरीक के सदस्य मुबीन क़ादरी ने मामला दर्ज करवाया था.

ईश-निंदा का एक और मामला
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में ईश-निंदा के आरोप में सज़ा दिए जाने पर कई बार विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

एक रूढ़िवादी सुन्नी मुस्लिम संगठन तबलीग़ी जमात के सदस्य जमशेद ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने पैग़म्बर मोहम्मद की सबसे छोटी बीवी आयशा के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

उन्होंने कहा था कि कैसे आयशा ने पैग़म्बर मोहम्मद का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बीमारी का बहाना किया था.

इस कथित आपत्तिजनक वीडियो के फैलने के बाद जमशेद ने एक और वीडियो जारी कर अपनी कथित विवादित टिप्पणी पर माफ़ी भी मांगी.

ईशनिंदा पाकिस्तान और अन्य इस्लामी देशों में बेहद संवेदनशील मुद्दा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)