टीचर के हत्यारे किशोर को उम्रक़ैद

प्रकाशित

ब्रिटेन में एक अध्यापिका की हत्या करने वाले 16 वर्षीय छात्र को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है.

विल कॉरनिक ने माना कि उन्होंने 61 वर्षीय एन मैगर की कमर और गर्दन में सात बार चाकू घोंपा. ये घटना लीड्स के कॉर्प्स क्रिस्टी कैथोलिक कॉलेज की है.

लीड्स की क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि विल ने अन्य छात्रों को बताया था कि उन्हें मैगर से नफ़रत है.

मैगर चार साल से पढ़ा रही थीं और जल्द ही रिटायर होने वाली थीं
इमेज कैप्शन, मैगर चार साल से पढ़ा रही थीं और जल्द ही रिटायर होने वाली थीं

विल ने अप्रैल में जब मैगर की हत्या की थी तो उनकी उम्र 15 वर्ष थी, और इसीलिए उनके नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया था लेकिन अब जज जस्टिस कलसन ने उनकी पहचान को छिपाने वाले प्रतिबंध को हटा दिया है.

जब विल ने अदालत में वैगर की हत्या की बात क़बूली तो उनके चेहरे पर किसी तरह के भाव नहीं थे.

अभियोजक पॉल ग्रीने ने बताया कि इस लड़के में ऐसी 'मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियां' हैं जिसमें उसे किसी हत्या करने में आनंद मिलता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>