आख़िर किम जोंग 'सामने आए'

किम जोंग उन
प्रकाशित

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन तीन सितंबर के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए.

देश की सरकारी समाचार एजेंसी 'केसीएनए' ने मंगलवार को बताया कि किम जोंग ने वैज्ञानिकों के लिए बनाए गए एक आवासीय परिसर का 'मौके पर जाकर जायजा' लिया.

हालांकि ये खबर मंगलवार को आई लेकिन किम जोंग के इस दौरे की तारीख के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

कोरियाई अखबार 'रोडोंग सिनमुन' ने किम जोंग के आवासीय परिसर के दौरे की कई तस्वीरें छापी.

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन

इन तस्वीरों में किम जोंग उन छड़ी के सहारे चलते दिखाए गए हैं.

32 वर्षीय किम जोंग की अनुपस्थिति के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफ़वाहें शुरू हो गई थीं.

कुछ लोगों ने यहां तक सवाल खड़ा किया था कि क्या उनके पास सचमुच देश की कमान है.

व्यक्तिगत 'असहजता'

किम जोंग उन
इमेज कैप्शन, किम के स्वास्थ्य को लेकर तरह तरह की बातें कही जा रही थीं.

सरकारी मीडिया में किम जोंग की <link type="page"><caption> अनुपस्थिति</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2012/07/120725_korea_kim_marriage_sm.shtml" platform="highweb"/></link> की वजह व्यक्तिगत 'असहजता' बताई गई है.

हालांकि इस पर कुछ विस्तार से नहीं कहा गया है.

किम की गैरहाजिरी के दौरान दो ऐसे मौके आए जब उनके सार्वजनिक तौर पर मौजूद होने की उम्मीद की जा रही थी.

पहला मौका दस अक्तूबर को कोरियन वर्कर पार्टी की स्थापना दिवस का था और दूसरा दिन नौ सितंबर को उत्तर कोरिया के फाउंडेशन डे का था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>