आईएस के ख़िलाफ़ एकजुट है अमरीका: ओबामा

बराक ओबामा
प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सीरिया के उदारवादी विद्रोहियों को 50 करोड़ डॉलर की मदद की योजना को संसद मिले समर्थन ने दुनिया को दिखा दिया है कि इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ अमरीका एक है.

ओबामा इस योजना को अमरीकी का अनुमोदन मिलने के बाद बोल रहे थे. प्रतिनिधिसभा इस योजना को एक दिन पहले ही पारित कर चुकी है.

अमरीकी लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को इराक़ में आईएस के ठिकानों पर हमला जारी रखा.

अमरीका अब सीरिया पर भी हवाई हमले कर सकता है. लेकिन ओबामा ने किसी भी देश में ज़मीनी कार्रवाई न करने का भरोसा दिया है.

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''मध्य-पूर्व में अमरीकी सैनिकों की ज़मीनी लड़ाई के बिना हम अपने सहयोगियों के साथ मिल कर आईएसआईएल को तबाह कर सकते हैं.''

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भी कहा था कि वो जिहादियों से लड़ने के लिए इराक़ सरकार की हवाई सहयोग की अपील से सहमत हैं. लेकिन वो सीरिया में ऐसा नहीं चाहते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>