नीचे समंदर, ऊपर आसमां, इस घर में रहेंगे?

लटका हुआ घर
प्रकाशित

समंदर किनारे एक खड़ी चट्टान के सहारे हवा में लटका हुआ घर किसी के भी रोएं खड़े कर सकता है, लेकिन जॉन केली पूछते हैं, ऐसे घर की क़ीमत क्या होगी?

हालांकि अभी तक यह घर केवल डिज़ाइन में मौजूद है. <link type="page"><caption> ऑस्ट्रेलियाई कंपनी मोडस्केप</caption><url href="http://modscape.com.au/cliff-house-by-modscape-concept/" platform="highweb"/></link> की ओर से बनाया गया डिज़ाइन हर उस व्यक्ति के पेट में हलचल पैदा करने के लिए पर्याप्त है, जिसे ऊंचाई से डर लगता है.

इस घर में तीन बेडरूम, एक शानदार लीविंग रूम, कार रखने की जगह, अलग बाथरूम, एक खुला स्पा और सबसे नीचे के तल में खाना पकाने की जगह है.

अंदर की बेहद कलात्मक साजसज्जा आगंतुक का ध्यान समंदर के शानदार दृश्यावली से रूबरू कराती है.

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ''एक दंपति ने सम्पर्क कर विक्टोरिया के सागरतट पर खड़ी चट्टान के किनारे एक हॉलीडे होम की डिज़ाइन तैयार करने को कहा था.''

पानी के जहाज़ों की तली से लटके समुद्री जीव से प्रेरित होकर बनाए गए इस घर के डिज़ाइन में पांच तल हैं जो लिफ़्ट से जुड़ते हैं और यह पूरी संरचना स्टील गर्डर के सहारे चट्टान से जुड़ी होती है.

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स के पूर्व अध्यक्ष मैक्सवेल हचिंसन कहते हैं, "देखने में यह ख़तरनाक लग सकता है और तटीय कटाव की आशंका भी हो सकती है, लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं है कि यह संरचना असुरक्षित लगे."

वो कहते हैं कि चट्टान में छेद कर डाली गई बीम ठीक उसी तरह इस इमारत को रोक सकती है जैसे चढ़ाई करने वालों को कांटा सहारा देता है.

संभव है ऐसा घर

लटका घर

हचिंसन का कहना है कि जब लोगों को लग सकता है कि बुनियाद से ऊपर घर बनाना चाहिए तो सैद्धांतिक तौर पर लटका हुआ घर भी संभव है.

पूरी दुनिया में ग़ैर पारम्परिक घर बनाने का एक चलन है जैसे- <link type="page"><caption> तैरते घर</caption><url href="http://www.bbc.com/news/technology-20502736" platform="highweb"/></link>, समंदर<link type="page"><caption> के अंदर घर</caption><url href="http://www.bbc.com/news/magazine-29031512" platform="highweb"/></link> और यहां तक कि बर्फ़ के बने होटल.

लेकिन वो यह भी कहते हैं, "यह बहुत ख़र्चीला है क्योंकि निर्माण उद्योग कुछ भी अलग करने से हिचकता है. इसीलिए जो कोई भी ऐसा घर चाहता है उसकी जेब भारी होना चाहिए."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>