70 साल की उम्र में पार किया इंग्लिश चैनल

किरिल बालडोक
प्रकाशित

ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति ने 70 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पार करके सबसे अधिक उम्र में ऐसा करने का रिकॉर्ड बनाया.

सिडनी के किरिल बालडोक ने ब्रिटेन और फ़्रांस के बीच समंदर को तैर कर पार किया. उन्होंने 12 घंटे और 45 मिनट में तकरीबन 40 किलोमीटर की ये दूरी तय की.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की एक अन्य 73 वर्षीय महिला इसी सप्ताह उनके रिकॉर्ड को चुनौती देने वाली हैं.

<link type="page"><caption> पढ़िएः 53 घंटे ख़तरनाक शार्कों के बीच</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/09/130903_diana_record_dp.shtml" platform="highweb"/></link>

कोच का सपना

बालडोक ने 1985 में पहली बार इंग्लिश चैनल पार किया और उस वक़्त वो ऐसा करने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई थे.

दिल का दौरा पड़ने से अपने कोच डेस रेनफ़ोर्ड की मृत्यु के बाद बालडोक ने उनके सपने को सच करने का फ़ैसला कर लिया था.

किरिल बालडोक

उनके कोच का सपना सबसे अधिक उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने का रिकॉर्ड बनाना था.

<link type="page"><caption> पढ़िएः बातूनी तैराक बोली ही नहीं</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2012/07/120731_olympic_masala_d5_ak.shtml" platform="highweb"/></link>

अपने कोच व्लादीमीर मरैवेक के साथ किरिल बालडोक

हालांकि इंग्लिश चैनल की सीधी लंबाई 34 किलोमीटर है, लेकिन लहरों के कारण तैरने वालों को 40 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय करनी पड़ती है.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>