बिजली से चलती थी पोर्श की पहली कार

पोर्श कार पी1
इमेज कैप्शन, फ़र्डिनेंड पोर्श की डिज़ाइन की गई यह पहली कार 1902 से ऑस्ट्रिया के एक गराज में रखी थी.
प्रकाशित

लग्ज़री कार निर्माता पोर्श ने बताया है कि कंपनी के संस्थापक फ़र्डिनेंड पोर्श की डिज़ाइन की गई पहली कार एक इलेक्ट्रिक कार थी.

कंपनी ने जर्मनी के श्टूटगार्ट-ज़फ़ेनहाउज़ेन स्थित अपने संग्रहालय में आयोजित एक प्रदर्शनी में इस कार का प्रदर्शन किया.

निर्माण के समय इस कार को एग्गर लोह्नर इलेक्ट्रिक व्हिकल C.2 फ़ाइटोन मॉडल नाम दिया गया था और संक्षेप में इसे पी1 कहा जाता था.

वर्ष 1898 में बनी यह कार हाल ही में <link type="page"><caption> ऑस्ट्रिया के एक गराज में मिली</caption><url href="http://press.porsche.com/news/release.php?id=842" platform="highweb"/></link> है, जहाँ यह वर्ष 1902 से रखी हुई थी.

मात्र 22 साल की उम्र में फर्डिनेंड पोर्श ने इस कार को कार निर्माता जैकब लोह्नर के लिए डिज़ाइन किया था.

बाद में पोर्श ने 1931 में अपनी कार कंपनी पोर्श शुरू की थी.

पहली पोर्श कार
इमेज कैप्शन, पोर्श की बनाई इस पहली कार के पिछले हिस्से में बिजली से चलने वाला इंजन लगा था. यह 34 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ सकती थी.

अमरीका की एक यात्रा के बाद कंपनी के मालिक लुडविग लोह्नर को आभास हो गया था कि घोड़ा गाड़ियों का युग समाप्त हो रहा है. उन्होंने फर्डिनेंड पोर्श को बिजली से चलने वाली कार बनाने को कहा.

फ़र्डिनेंड पोर्श ने इलेक्ट्रिक बैट्रियों से चलने वाली एक 'अष्टकोणीय इलेक्ट्रिक मोटर' बनाई जिसे कार के पिछले हिस्से में शॉक एब्ज़ार्बर के पास लगाया गया.

इस मोटर में कुल 12 गियर थे, जिसमें छह आगे चलने वाले गियर, दो पीछे चलने वाले गियर और ब्रेक लगाने के लिए चार गियर शामिल थे से यह कार चलाई जाती थी.

पी1 ऑस्ट्रिया के विएना शहर में पहली बार 26 जून 1898 को सड़क पर उतरी थी.

एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह कार अधिकतम 34 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से 49 मील तक चल सकती थी.

इस एक खुले चैसिस वाली कार में या कूप में बदला जा सकता था.

पोर्श कार
इमेज कैप्शन, 1898 की बर्लिन रेश में पी1 ने सबसे किफ़ायती गाड़ी का ख़िताब भी जीता था.

पोर्श ने अपनी इस कार को 28 सितंबर 1899 को बर्लिन में आयोजित हुई बर्लिन रोड रेस में शामिल किया.

प्रतियोगियों को ड्राइवर समेत चार सवारियों के साथ कुल 24 मील का सफ़र तय करना था.

पी1 ने सभी प्रतियोगी कारों को आसानी से हरा दिया. दूसरे नंबर पर आने वाली कार से 18 मिनट पहले ही पोर्श ने यह दूरी तय कर ली थी.

साथ ही पी1 को इस दौड़ में सबसे कम ऊर्जा खर्च करने का ख़िताब भी मिला.

पोर्श की डिज़ाइन की गई यह पहली कार इस समय जर्मनी के श्टूटगार्ट जफ़ेनहाउसेन में चल रही प्रदर्शनी में रखी गई है.

पोर्शे कार
इमेज कैप्शन, फ़र्डिनेंड पोर्शे ने इस कार को कार निर्माता जैकब लोह्नर के लिए डिज़ाइन किया था.
पोर्शे कार
इमेज कैप्शन, जर्मनी के एक संग्रहालय में प्लास्टिक प्लेस होल्डर में गाड़ी के असली डिज़ाइन को प्रदर्शित किया गया है.
पोर्शे कार
इमेज कैप्शन, पोर्शे ने इस कार के हर हिस्से पर पी1 की छाप लगा दी थी ताकि इसे अन्य मॉडलों से अलग किया जा सके.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/01/www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/01/www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>