मेक्सिको: ये मृत आत्माओं की परेड है

People in skull dress hold pots with fabric in them
प्रकाशित

मेक्सिको सिटी में शनिवार शाम 'डिया डे मुएर्टोस' नाम के एक सालाना समारोह की शुरुआत हुई.

स्थानीय भाषा से तर्जुमा करें तो इसका मतलब होता है 'मृतकों का दिन'. इस मौक़े पर मैक्सिको सिटी में एक परेड भी आयोजित की गई.

मेक्सिको की राजधानी में तीसरी बार इस समारोह का आयोजन हो रहा है. साल 2016 में इस समारोह की शुरुआत हुई थी.

Women dressed as butterflies dance during the parade

आयोजकों को उम्मीद है कि ये परेड एक दिन मेक्सिको आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी.

इस बार प्रवासन के मुद्दे को परेड की थीम बनाया गया है.

मेक्सिको सिटी प्रशासन ने इस परेड को उन लोगों को समर्पित किया है जिन्होंने प्रवासन के दौरान अपनी जान गंवा दी.

Marching band with instruments marching in parade
Presentational white space
People in giant skull masks and lots of colours and decoration

इस परेड में शिरकत करने वाले कुछ लोग अपने हाथों में मेक्सिको बॉर्डर की दीवार के कुछ टुकड़े लिए हुए थे.

इन टुकड़ों पर स्पैनिश भाषा में लिखा था कि "दीवार के इस तरफ़ रहने वालों के भी कुछ सपने हैं."

ये समारोह पिछले साल 2 नवंबर को आयोजित किया गया था. इस दिन के बारे में ये मान्यता है कि मेक्सिको के लोग अपने मृत परिजनों को इस दिन सम्मानित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी आत्मा एक दिन पृथ्वी पर ज़रूर लौटेगी.

People dressed in skeleton make-up dance in colourful parade
Presentational white space
A woman with skeleton make-up has a large floral hat on

इस समारोह को मेक्सिको के विभिन्न इलाक़ों में अलग-अलग तरीक़ों से मनाया जाता है.

कुछ परिवार मोमबत्तियाँ जलाकर अपने परिजनों को याद करते हैं. कुछ लोग क़ब्रगाहों में जाकर छोटा आयोजन करते हैं और कुछ अपने घरों में ही मृतकों के नाम पर पूजा स्थल स्थापित करते हैं.

लेकिन कंकाल का मुखौटा, भड़कीले रंगीन कपड़े और पेंट से कलाकारी भी अब इस समारोह का हिस्सा बन गए हैं.

People dress as a wall of skulls
Presentational white space
People in colourful dress and skull masks in the parade

आयोजकों का कहना है कि ये समारोह अपने आप में हैलोवीन महोत्सव की जगह ले सकता है.

बहरहाल, शनिवार को हल्की बारिश के बावजूद मेक्सिको सिटी के हज़ारों लोगों ने इस परेड में हिस्सा लिया और इस परेड को टीवी पर भी प्रसारित किया गया.

स्थानीय मीडिया के अनुसार इस रंग बिरंगे और संगीतमय महोत्सव में क़रीब 1,200 लोग पहुँचे थे.

A skeleton depiction of Mexican singer
Presentational white space
A large parade float of Frida Kahlo

बताया गया है कि पश्चिमी मैक्सिको के गुआडलाराजा शहर में भी ऐसी ही एक परेड आयोजित की गई.

A woman with full skull make-up and flower headband on
Presentational white space
Women, dressed up, carry red fabric
Presentational white space
A man dressed as a dead chauffeur skeleton escorts parade through an underpass
Presentational white space
A woman in skeleton make-up carries and umbrella
Presentational white space
A couple in full day-of-the-dead dress including light up headband

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

(सभी तस्वीरें सर्वाधिकार सुरक्षित हैं.)