तस्वीरों में: डोनल्ड ट्रंप का ब्रिटेन दौरा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और डोनल्ड ट्रंप
इमेज कैप्शन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय डोनल्ड ट्रंप को विंडसर कैसल लेने पहुंची.
प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ब्रिटेन के दौरे पर हैं और कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं.

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रधानमंत्री टेरीजा मे से मुलाक़ात की.

स्थानीय लोग उनकी आप्रवासी नीतियों का विरोध कर रहे हैं. ऑक्सफर्डशर के ब्लेनहम पैलेस के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए.

ट्रंप का विरोध प्रदर्शन
इमेज कैप्शन, ट्रंप का विरोध प्रदर्शन करते हुए हज़ारों लोगों की भीड़.

सेंट्रल लंदन में आधिकारिक समारोहों का कई लोगों ने विरोध किया.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
इमेज कैप्शन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राष्ट्रपति ट्रंप के पहुंचने से पहले उनका इंतज़ार करती हुई.

राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ महारानी से मिले.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया मिलते हुए.
इमेज कैप्शन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया मिलते हुए.
कोल्डस्ट्रीम गार्ड अमरीकी राष्ट्रगान गाते हुए.
इमेज कैप्शन, कोल्डस्ट्रीम गार्ड अमरीकी राष्ट्रगान गाते हुए.
ट्रंप और महारानी एलिजाबेथ
इमेज कैप्शन, ट्रंप और महारानी एक साथ
मेलानिया, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और डोनल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री टेरीजा मे के साथ बैठक की.

मीटिंग के समय राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री टेरीजा में
ट्रंप और टेरीजा में
इमेज कैप्शन, दोनों ही शीर्ष नेताओं ने साथ मिलकर दोनों देशों के संबंध और मजबूत करने की बात की.

ट्रंप के लंदन दौरे में विंडसर और बकिंघम में कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया था.

इमारतों की छतों से आस-पास के इलाके पर नज़र रखी जा रही थी.

टंप का ब्रिटेन दौरा

जहां ट्रंप का दौरा होना था उन जगहों से दूर कई प्रदर्शनकारी ट्रंप का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए.

'बेबी ट्रंप' के गुब्बारे में हवा भरते हुए.
इमेज कैप्शन, 'बेबी ट्रंप' के गुब्बारे में हवा भरते हुए.

प्रदर्शनकारियों ने विरोध करने के लिए ट्रंप का एक बड़ा सा प्लास्टिक का गुब्बारा तैयार किया और उसे 'बेबी ट्रंप' का नाम दिया.

'बेबी ट्रंप'

लंदन के मेयर सादिक खान ने लंदन के ऊपर 'ट्रंप बेबी' को उड़ने की इजाजत देने के अपने फैसले की हिमायत करते हुए कहा कि यह विरोध अमेरिकी विरोधी नहीं है.

ट्रंप के लिए विरोध प्रदर्शन
इमेज कैप्शन, अमरीकी नीतियों में बदलाव करने का विरोध करते हुए कुछ प्रदर्शनकारी.
ट्रंप के लिए विरोध प्रदर्शन

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी मौजूद थे जिन्हें ट्रंप के लिए सहानुभूति थी.

ट्रंप से सहानुभूति रखने वाला एक व्यक्ति

.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)